Ladli Behna Awas Yojana News: नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको लाडली बहना आवास योजना की ताजा अपडेट बताने वाले हैं और आपको यह भी बताएंगे लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत महिलाओं को पहली किस्त की राशि कब तक ट्रांसफर की जाएगी सरकार की तरफ से लाडली बहना आवास योजना को लेकर क्या अपडेट जारी किया गया है। Ladli Behna Awas Yojana First Kist कब आएगी इसकी भी जानकारी मिल जाएगी।
Ladli Behna Awas Yojana in MP: मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी सरकार ने वादा किया था की लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को पैसा दिया जाएगा लेकिन अभी तक सरकार ने लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत 1 लाख ₹30000 की राशि ट्रांसफर नहीं की है इसको लेकर क्या अपडेट आ रहा है आईए जानते हैं। Ladli Behna Awas Yojana Ka Paisa Kab Milega महिलाओं को पहली किस्त का इंतजार है।
Ladli Behna Awas Yojana के अंतर्गत मध्य प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा लाभ
Ladli Behna Awas Yojana News: मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना के रूप में महिलाओं को अनेक लाभ दिए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना के अंतर्गत एक हर महीने 1250 रुपए महिलाओं की बैंक खाते में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ महिलाओं को ₹450 में रसोई गैस सिलेंडर भी दिया जा रहा है। अब लाडली बहना आवास योजना का लाभ महिलाओं को कब तक मिलेगा, लाडली बहनों के मन में सवाल है की आवास योजना का पैसा कब तक आएगा।
लाडली बहनों को पक्का मकान बनाने के लिए 130000 देने की योजना बजट के अभाव के कारण अटक गई है
Ladli Behna Awas Yojana News: मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना में उन महिलाओं को लाभ दिया जाएगा जो लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभ ले रही हैं और जिन महिलाओं के पास पक्का मकान नहीं है इसके साथ-साथ ऐसी महिलाएं जिनके परिवार के वार्षिक आय ₹300000 से कम है ऐसी लाडली बहनों को आवास योजना के लाभ बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। लाडली बहन योजना के अंतर्गत पक्का मकान बनाने के लिए 130000 देने की योजना बजट के अभाव के कारण अटक गई है इसलिए लाडली बहनों को आवास योजना का पैसा मिलने में देरी हो रही है।
Ladli Behna Awas Yojana First Kist Kab Aayegi
CM Ladli Behna Awas Yojana First Kist: मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए खबर है की लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत पहली किस्त के रूप में ₹25000 की राशि महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था कि उपचुनाव के बाद महिलाओं को आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी 2025 से लाडली बहना आवास योजना का पैसा मिलना शुरू हो जाएगा, क्योंकि सरकार ने हाल ही में 5000 करोड रुपए का लोन लिया है।
Ladli Behna Awas Yojana Form Kaise Bharen
Ladli Behna Awas Yojana News: आपकी जानकारी के लिए बता दें मध्य प्रदेश में लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत 61 लाख महिलाओं ने आवेदन फार्म जमा किए हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने 17 सितंबर 2023 से 4 अक्टूबर 2023 के मध्य आवेदन फार्म जमा करवाए थे। जिन महिलाओं ने इस योजना में आवेदन फार्म जमा किए हैं उन महिलाओं का नाम पात्र सूची में जोड़ा गया है, जिन महिलाओं का नाम सूची में शामिल है सिर्फ उन्हीं महिलाओं लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त जारी की जाएगी। पहली किस्त के रूप में महिलाओं को ₹25000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
Ladli Behna Awas Yojana MP के अंतर्गत मिलने वाला लाभ
जैसा कि आप सभी लाडली बहनों को पता है लाडली बहना आवास योजना के लिए जनपद और नगरीय निकाय के माध्यम से आवेदन फार्म जमा किए गए थे। इस योजना के अंतर्गत कच्चे मकान के स्थान पर पक्का मकान बनाने के लिए महिलाओं को राशि बैंक खाते में दी जानी है इस योजना के अंतर्गत 61 लाख से अधिक महिलाएं आवास योजना का पैसे का इंतजार कर रही हैं। अब आपको बता दें इस योजना के तहत महिलाओं को कितना लाभ मिलेगा।
- CM Ladli Behna Awas Yojana मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत राज्य सरकार जरूरतमंद महिलाओं को पक्का मकान बनाने के लिए 1,30,000 की आर्थिक सहायता राशि देगी।
- लाडली बहना आवास योजना में पात्र महिलाओं को राशि तीन किस्तों में दी जाएगी।
- पहली किस्त ( Ladli Behna Awas Yojana First Installment ) के रूप में ₹25000 दिए जाएंगे।
- लाडली बहना आवास योजना की दूसरी किस्त के रूप में 85000 रूपए दिए जाएंगे और तीसरी किस्त के रूप में ₹20000 महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे।
Ladli Behna Awas Yojana के लिए जरूरी पात्रता
- आवेदन करने वाली महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- महिला के पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
- मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत महिलाओं के नाम आवास दिए जा रहे हैं।
- महिला का नाम लाडली बहन योजना की सूची में होना अनिवार्य है।
- आवेदन करने वाली महिला के पास खुद का मकान या प्लाट नहीं होना चाहिए।
- ऐसी महिलाओं को आवास नहीं मिलेगा जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले लिया है।
- ऐसी महिलाएं जिनके परिवार में चार पहिया वाहन है वह महिला इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना के तर्ज पर ही शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को खुद का पक्का मकान बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। इस योजना में पात्र महिलाओं को पहली किस्त का इंतजार है, सरकार जनवरी 2025 में आवास योजना की पहली किस्त जारी कर सकती है सरकार की तरफ से अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े | यहां पर क्लिक करें |
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े | यहां पर क्लिक करें |
होम पेज पर जाएं | यहां पर क्लिक करें |