MP Gaon Ki Beti Yojana Registration: नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको दो योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इन योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश की बेटियों को सरकार के द्वारा लाभ दिया जा रहा है। पहली योजना जिसका नाम है गांव की बेटी योजना ( Gaon Ki Beti Yojana ) और दूसरी योजना जिसका नाम है प्रतिभा किरण योजना ( Pratibha Kiran Yojana ), आइए जानते हैं इन योजनाओं का लाभ कौन-कौन प्राप्त कर सकता है और रजिस्ट्रेशन कैसे करें आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं जरूरी पात्रता क्या है सब कुछ इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद जानकारी मिल जाएगी।
Gaon Ki Beti Yojana क्या है?
Gaon Ki Beti Yojana: मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने कॉलेज में पढ़ रही बेटियों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए गांव की बेटी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत बेटियों को 10 महीने तक ₹500 प्रति माह छात्रवृत्ति राशि दी जाएगी। पंजीयन के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है इस योजना में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।
Pratibha Kiran Yojana क्या है?
Pratibha Kiran Yojana: इस योजना का लाभ भी मध्य प्रदेश की बेटियों को दिया जा रहा है इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाली बालिका उच्च शिक्षा प्राप्त करने के दौरान छात्रवृत्ति राशि के तौर पर ₹500 प्रति महीने बालिकाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गांव की बेटी योजना और प्रतिभा किरण योजना की जानकारी
मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा कॉलेज में पढ़ रही बेटियों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रतिभा कारण और गांव की बेटी योजना में पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब मध्य प्रदेश की बेटियों को इन दोनों योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करने का अवसर दिया जा रहा है, इस योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है। बेटियों को इस योजना में 500- ₹500 प्रतिमाह देने के लिए सरकार ने पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी है आवेदन करने के लिए बेटियों के फरवरी तक अवसर दिया गया है।
गांव की बेटी योजना के लिए पात्रता
- गांव की बेटी योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा का ग्रामीण निवासी होना अनिवार्य है।
- बेटी को कम से कम कक्षा 12वीं में 60% अंक के साथ पास होना भी जरूरी है।
- बालिका के परिवार का नाम गरीबी रेखा के नीचे होना चाहिए।
- बीपीएल कार्ड धारक परिवार की बेटियां इस योजना के लिए पात्र हैं।
- बालिका का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- मध्य प्रदेश की ऐसी छात्राएं जो किसी प्राइवेट या सरकारी कॉलेज में प्रवेश लिया है वह छात्राएं इस योजना के लिए पात्र हैं।
प्रतिभा किरण योजना के लिए पात्रता
- प्रतिभा किरण योजना में रजिस्ट्रेशन करने वाली बालिका शहर की निवासी होनी चाहिए।
- बेटी को कम से कम कक्षा 12वीं में 60% के साथ पास होना अनिवार्य है।
- बालिका को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- कक्षा 12वीं के बाद कॉलेज में बालिका का एडमिशन होना अनिवार्य है।
(MP Gaon Ki Beti Yojana Registration) गांव की बेटी योजना और प्रतिभा किरण योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
Registration For Gaon Ki Beti Yojana / Pratibha Kiran Yojana: कक्षा 12वीं पास बेटियां जो मध्य प्रदेश की निवासी हैं, गांव की बेटी योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट जहां पर (MP Gaon Ki Beti Yojana Registration) गांव की बेटी योजना का पोर्टल शुरू किया गया है। वहां से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकती हैं रजिस्ट्रेशन करने के बाद बेटियों को हर महीने ₹500, दस महीने तक दिए जाएंगे।
- मध्य प्रदेश स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर गांव की बेटी योजना में रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन करने के बाद कॉलेज के माध्यम से सत्यापन होगा।
- स्कॉलरशिप सत्यापित होने के बाद बेटियों के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी।
- यह एक प्रोत्साहन योजना है
- लाभार्थी बेटियों के बैंक खाते के साथ डीबीटी सक्रिय होना अनिवार्य है।
MP Gaon Ki Beti Yojana Registration 2025: इसी प्रकार प्रतिभा किरण योजना के लिए स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। गांव की बेटी योजना में सिर्फ गांव की बेटियां ही आवेदन कर पाएंगी और प्रतिभा किरण योजना के लिए शहर की बेटियां आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने के बाद हर महीने ₹500 की राशि बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सरकार के द्वारा प्रोत्साहन राशि के तौर पर बेटियों को दी जाएगी।
Gaon Ki Beti Yojana Registration Step by Step Process
अब आपको स्टेप बाय स्टेप गांव की बेटी योजना में रजिस्ट्रेशन करने के बारे में बताने जा रहे हैं आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें। MP Gaon Ki Beti Yojana Registration
- सबसे पहले बालिकाओं को स्कॉलरशिप पोर्टल 2.0 की आधिकारिक वेबसाइट https://hescholarship.mp.gov.in/Index.aspx पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Schemes of Higher Education Dept. वाले सैक्सन में जाना होगा।
- अब आपको Registration ( Old /New) For Gaon Ki Beti/ Pratibha Kiran Yojana 2024-2025 वाली लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा।
- आवश्यक निर्देश पढ़ें।
- बेटी की समग्र आईडी में ई-केवाईसी होना अनिवार्य है तभी आप आवेदन कर सकती हैं।
- यदि आपका पहले से स्कॉलरशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन है तब आपको उसी यूजर आईडी, पासवर्ड से लॉगिन करना है।
- यदि आपके पास एप्लीकेंट आईडी नहीं है तब आप न्यू बटन पर क्लिक करें और समग्र आईडी दर्ज करें।
- 9 अंकों का समग्र आईडी दर्ज करें और कैप्चा कोड भरे।
- वेरीफाई बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप गांव की बेटी योजना/ प्रतिभा किरण योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े | यहां पर क्लिक करें |
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े | यहां पर क्लिक करें |
होम पेज पर जाएं | यहां पर क्लिक करें |
Read More
PMEGP Loan Yojana: सरकार दे रही है अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 50 लाख रुपए तक का लोन