CM Ladli Behna Yojana 2025: जिन लाडली बहनों को नहीं मिली 20वीं किस्त जानें क्या करना होगा?

CM Ladli Behna Yojana 2025: नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त जिन महिलाओं को नहीं मिली है उनको क्या करना होगा इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं, और ऐसी महिलाएं जिनको लाडली बहना योजना का पैसा नहीं मिल रहा है उसका क्या कारण हो सकता है आईए जानते हैं इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद जानकारी मिल जाएगी।

Ladli Behna Yojana 2025 Kist Update: लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त की राशि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा कालापीपल जिला शाजापुर में आयोजित कार्यक्रम में लाडली बहना योजना के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं रसोई गैस सिलेंडर के लिए सब्सिडी राशि ट्रांसफर कर दी गई है।

(CM Ladli Behna Yojana 2025) लाडली बहना योजना की 20 वीं किस्त जारी

1.27 करोड़ लाडली बहनाओं को मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना के 20वीं किस्त की राशि 1250 रुपए ट्रांसफर कर दी गई है। जिन महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी चालू है उन सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में लाडली बहना योजना की राशि ट्रांसफर कर दी गई है पिछली बार लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1.28 करोड़ महिलाओं को यह राशि भेजी गई थी लेकिन जनवरी महीने में 1.63 लाख महिलाओं के नाम लाडली ब बहना योजना की सूची से बाहर होने के कारण 1.27 करोड़ महिलाओं को ही 20वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की गई है।

लाडली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी ट्रांसफर की गई है

अब आपकी जानकारी के लिए बता दें ऐसी लाडली बहना है जिनको सरकार के द्वारा उज्ज्वला योजना के अंतर्गत फ्री रसोई गैस सिलेंडर वितरण किए गए थे, उन सभी लाडली बहनों को सरकार के द्वारा रसोई गैस सिलेंडर पर 450 रुपए की सब्सिडी राशि दी जा रही है। इस राशि को सरकार के द्वारा 12 जनवरी 2025 को ट्रांसफर की गई है। सभी पात्र महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी राशि सरकार के द्वारा ट्रांसफर कर दी गई है।

यह राशि 26 लाख महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है। 27 करोड़ से अधिक की राशि महिलाओं के बैंक खातों में सरकार के द्वारा भेजी गई है। यह राशि उन्ही महिलाओं को दी गई है जिन महिलाओं के नाम रसोई गैस कनेक्शन हैं और लाडली बहना योजना का लाभ ले रही है।

लाडली बहनों को 1553 करोड़ रुपए 1.27 करोड़ महिलाओं को ट्रांसफर किए गए

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा युवा दिवस पर मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को 20वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की गई यह राशि उन महिलाओं को ट्रांसफर की गई है जिन महिलाओं का नाम पत्र सूची में शामिल है और महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी चालू है उन्हें महिलाओं को 1250 रुपए की राशि सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दी गई है ऐसी महिलाएं जिनको योजना की राशि नहीं मिली है उनको क्या करना चाहिए आईए जानते हैं।

PM Mudra LOAN Online Apply 2025

जिन महिलाओं को 20 वीं किस्त की राशि नहीं मिली उनको क्या करना चाहिए

  • Bank DBT – ऐसी महिलाएं जिनको 20 वीं किस्त की राशि नहीं ट्रांसफर की गई है उनको सबसे पहले अपने बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की सुविधा चालू है या नहीं यह चेक करना जरूरी है।
  • Ladli Behna Yojana Patra List – महिलाओं को यह भी चेक करना होगा की लाडली बहन योजना की सूची में नाम शामिल है या नहीं।
  • Age above 60 Years – अगर लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त का पैसा नहीं मिला है तब आपको यह चेक करना होगा कि कहीं आपकी उम्र 1 जनवरी 2025 तक 60 वर्ष या इससे अधिक तो नहीं हो गई है अगर ऐसा है तब आपको पैसा नहीं मिलेगा।
  • लाभ परित्याग – बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने गलती से लाभ परित्याग कर दिया है उन महिलाओं को इस योजना का पैसा नहीं मिलेगा।

Ladli Behna Yojana का पैसा ऐसे चेक करें?

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना की जनवरी की किस्त ट्रांसफर कर दी गई है। यह राशि 1553 करोड़ है जो कि 1.27 करोड़ लाडली बहनों के बैंक खाते में 1250 रुपए की राशि सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दी गई है। महिलाएं अपने बैंक खाते में यह पैसा चेक कर सकती है और आधिकारिक वेबसाइट की मदद से आवेदन एवं भुगतान की स्थिति चेक कर सकती है इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस नीचे बताया गया है।

  • महिलाओं को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट पर जाकर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाली लिंक पर क्लिक करें।
  • समग्र आईडी दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें।
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा उसे दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन की स्थिति पर क्लिक करें।
  • भुगतान की स्थिति देखे यहां पर आप कितना पैसा मिला है उसका विवरण चेक कर सकते हैं।

अन्य खबरें –

Ladli Behna Yojana 2025 Kist 12 January: लाडली बहनों के बैंक खाते में 20वीं किस्त की राशि आज ट्रांसफर हुई

Leave a Comment