सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा, लाडली बहनों को मिलेंगे 3 बड़े तोहफे

CM Ladli Behna Yojana News: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही है। ऐसी महिलाएं जो हर महीने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त कर रही है उनको सरकार द्वारा 3 बड़े तोहफे दिए जाएंगे जिसकी जानकारी इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद मिल जाएगी।

लाडली बहनों को मिलेंगे 3 बड़े तोहफे जानें

मध्य प्रदेश की महिलाओं को सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत हर महीने 1250 रुपए का लाभ मिल रहा है। लाडली बहनों को 3 बड़े तोहफे दिए जाएंगे जिसकी जानकारी सीएम मोहन यादव ने दी है। आइए जानते हैं –

पहला तोहफा

जैसा कि लाडली बहनों को पता है मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हर महीने लाडली बहनों को बैंक खाते में ₹1250 की किस्त ट्रांसफर की जाती है अब लाडली बहना योजना की 15 वीं किस्त अगस्त महीने में लाडली बहनों के बैंक खाते में ₹1250 लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त के तौर पर भेजी जाएंगी। जो की एक करोड़ 29 लाख लाडली बहनों के बैंक खाते में 15 किस्त ट्रांसफर की जाएगी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इसकी घोषणा कर दी है 10 अगस्त 2024 को सभी लाडली बहनों के बैंक खाते में 15 वीं किस्त की राशि 1250 रुपए भेजे जाएंगे।

दूसरा तोहफा

सीएम मोहन यादव जी ने लाडली बहनों को रक्षाबंधन पर्व पर सभी पात्र महिलाओं को रक्षाबंधन शगुन राशि देने की घोषणा की गई है इस राशि को 10 अगस्त 2024 को 250 रुपए की राशि रक्षाबंधन त्यौहार पर राखी और मिठाई खरीदने के लिए भेज रहे हैं। 10 अगस्त 2024 को 1.29 करोड़ महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करेगी।

तीसरा तोहफा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा एक ओर घोषणा की गई है जो कि मध्य प्रदेश की महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी राशि को लेकर की गई है। अब मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना धारक और गैर उज्जवला योजना धारक महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर भरवाने पर 450 रूपये का सिलेंडर मिलेगा। ऊपर की राशि सरकार द्वारा सब्सिडी के तौर भेजी जाएगी।

लाडली बहनों की नई सूची कैसे निकालें

जो महिलाएं लाड़ली बहना योजना की नई सूची देखना चाहती है उनको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अन्तिम सूची के विकल्प पर क्लिक करके लाडली बहना योजना की पात्र सूची में नाम चेक कर सकती हैं। इसके लिए महिला के रजिस्टर मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा और सभी जानकारी को भरने के बाद लाडली बहना योजना की नई लिस्ट ओपन हो जाएंगी। इस पात्र सूची में नाम शामिल महिलाओं को रक्षाबंधन शगुन राशि और लाडली बहना योजना की 15 वीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी।

अन्य खबरें –

10 अगस्त को लाडली बहनों के खाते में आएंगे 1500 रू, सीएम मोहन यादव ने दी जानकारी

Leave a Comment