Ladli Behna Yojana Rakshabandhan Gift: लाडली बहनों को मिलेगा रक्षाबंधन का शगुन, सीएम मोहन यादव 1 अगस्त 2024 को 250 रुपए ट्रांसफर करेंगे

Ladli Behna Yojana Rakshabandhan Gift: लाडली बहनों को मिलेगा रक्षाबंधन का शगुन, सीएम मोहन यादव ने दी जानकारी, आज के इस आर्टिकल के माध्यम से लाडली बहनों को रक्षाबंधन के त्योहार पर लाडली बहनों को मिलने वाली राशि की जानकारी बताने वाले हैं। इस पोस्ट को अंत तक पढ़े, लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त कब मिलेगी इसकी जानकारी भी हम आपको बताने वाले हैं। लाडली बहना योजना के अंतर्गत रक्षाबंधन गिफ्ट में कब और कितने रुपए मिलेंगे जानें पूरी जानकारी।

लाडली बहनों को मिलेगा रक्षाबंधन का शगुन

मध्य प्रदेश की एक करोड़ 29 लाख लाडली बहनों को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर 250 रूपए शगुन सभी लाडली बहनों को ट्रांसफर किए जाएंगे। पिछली वर्ष की तरह इस वर्ष भी मोहन यादव रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों को तोहफा दे रहे हैं। यह 250 रूपए उन महिलाओं को दिए जाएंगे जो लगातार लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त कर रही है। जिनको लाडली बहना योजना 14 वीं किस्त मिल चुकी है। ऐसी महिलाएं जो लाडली बहना योजना में शामिल नहीं है उन महिलाओं को 250 रुपए नहीं मिलेंगे।

रक्षाबंधन के त्योहार पर सीएम मोहन यादव कितनी राशि भेजेंगे

हम आपकी जानकारी के लिए बता दें, मुख्यमंत्री मोहन यादव लाडली बहनों को ₹250 रक्षाबंधन के त्योहार मनाने के लिए 1 अगस्त 2024 को ट्रांसफर करेंगे। सीएम मोहन यादव द्वारा बताया गया है कि यह 250 रुपए लाडली बहना योजना के अन्तर्गत 1250 रुपए से अलग है। यह राशि लाडली बहना योजना के अंतर्गत हर महीने 1250 रुपए मिल रहे हैं वह राशि निरंतर मिलती रहेगी। ₹250 रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों को राखी का उपहार दिया जा रहा है।

सोशल मिडिया X यह पोस्ट शेयर की गई है

मध्य प्रदेश शान द्वारा जो पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर की गई है, उसके मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा लाडली बहनों को सावन और रक्षाबंधन का गिफ्ट दिया जा रहा है। 1 अगस्त 2024 को सभी करोड़ों महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम ₹250 की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पात्र सूची में नाम अवश्य चेक करें। हर महीने सूची अपडेट की जा रही है। जो महिलाएं तीसरे चरण का इंतजार कर रही है उनको रक्षाबंधन पर्व पर खुशखबरी मिल सकती है।

Ladli Behna Yojana Rakshabandhan Gift:

लाडली बहना योजना की 15 वीं किस्त कब ट्रांसफर होगी?

हर महीने की तरह लाडली बहनों को अगस्त महीने में लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी। जैसा की आप सभी ने देखा है पिछले कुछ महीनों से लाडली बहना योजना की राशि 4-5 तारीख तक ट्रांसफर हो रही है। इसलिए अगस्त महीने की 15 वीं किस्त भी 5 अगस्त तक मिल सकती है। लाडली बहना योजना की 15 वीं किस्त में 1.29 करोड़ महिलाएं पात्र हैं। इस सभी लाडली बहनों को रक्षाबंधन गिफ्ट 250 रुपए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहा है जो कि 1 अगस्त 2024 को महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी द्वारा भेजा जाएगा।

Ladli Behna Yojana Rakshabandhan Gift ऐसी महिलाओं को भेजा जाएगा जो इस योजना के पहले और दूसरे चरण में आवेदन कर चुकी हैं और हर महीने लाभ ले रही हैं। अब आपको सूची में नाम चेक करना जरूरी है।

Ladli Behna Yojana 15th Installment Date

लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त 5 अगस्त 2024 तक भेजी जाएगी। 1 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन गिफ्ट और 5 अगस्त को लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त इसके बाद लाडली बहना आवास योजना का पैसा भी भेजा जा सकता है।

Ladli Behna Yojana News –

Ladli Behna Yojana Payment Status: लाडली बहना योजना का पैसा कैसे चेक करें?

Ladli Behna Yojana Third Round Form Apply: लाडली बहना योजना के तीसरे चरण 2024 में आवेदन करें

Ladli Behna Yojana 15th Installment: लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त 1500 रू इस दिन मिलेगी, जानें पूरी खबर

Join Whatsapp Group

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment