Lado Laxmi Yojana Haryana: महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2100 रूपए

Lado Laxmi Yojana Haryana: लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता राशि राज्य सरकार के द्वारा दी जाएगी यह योजना हरियाणा राज्य में शुरू की गई है। हरियाणा सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है कि लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करेंगे और 25 सितंबर 2025 से महिलाओं को हर महीने ₹2100 डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

Lado Laxmi Yojana Haryana – इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं की उम्र 23 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। सरकार के द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना के पहले चरण में लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं की 1 लाख रुपए की वार्षिक आय रखने वाली परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

Lado Laxmi Yojana Haryana Details

  • योजना का नाम – “दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना”
  • लाभार्थी – हरियाणा राज्य की गरीब महिलाएं
  • लाभ – हर महीने ₹2100
  • आवेदन फॉर्म – 25 सितंबर 2025 को पोर्टल लॉन्च होगा।

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए जरूरी पात्रता

  • महिला को हरियाणा का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • महिला की उम्र 23 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹100000 से कम आय वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • 25 सितंबर 2025 से इस योजना को लागू किया जाएगा।
  • विवाहित और अविवाहित महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा।

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • लाडो लक्ष्मी योजना का आवेदन फॉर्म

लाडो लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य

लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा की राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। महिला सशक्तिकरण की नई दिशा में हरियाणा राज्य सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए और आंख निर्भर बनाने के लिए लाड़ो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल 25 सितंबर 2025 को शुरू कर दिया जाएगा और राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगी।

महिलाओं के बैंक खाते में डीडीटी सक्रिय होना अनिवार्य है

ऐसी महिलाएं जो हरियाणा राज्य में निवास करती हैं और लड़ो लक्ष्मी योजना का लाभ लेना चाहते हैं उनके लिए जरूरी सूचना यह है कि बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की सुविधा चालू होना चाहिए आप अपने बैंक शाखा में जाकर डीबीटी सक्रिय करवा ले अन्यथा आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

लगभग 20 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा

हरियाणा की नायब सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की है। इस योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं को ₹2100 प्रति महीना आर्थिक सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना का लाभ लगभग 20 लाख महिलाओं को दिया जाएगा।

हरियाणा लाड़ो लक्ष्मी योजना खबर – हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी ने विडियो जारी करके जानकारी दी है कि 25 सितंबर 2025 से महिलाओं को मिलेंगे ₹2100 प्रति माह दिए जाएंगे। इसके लिए 25 सितंबर को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पोर्टल शुरू किया जाएगा, और योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

अन्य खबर आपके लिए

इन राशनकार्ड धारकों को नोटिस जारी किया देखें खबर

Leave a Comment