Mahila Samman Yojana Form Kaise Bhare : नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको महिला सम्मान योजना में रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस बताने वाले हैं। दिल्ली सरकार की महिला सम्मान योजना के लिए महिलाएं दो तरीके से आवेदन फॉर्म भर सकती हैं। आईए जानते हैं वह कौन-कौन से तरीके हैं जिनके माध्यम से महिलाएं रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकती हैं। Mahila Samman Yojana Form Kaise Bhare
महिला सम्मान योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं की राशि ₹1000 से बढ़ाकर ₹2100 कर दी गई है महिलाओं को चुनाव के बाद ₹2100 हर महीने बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। महिला सम्मान योजना का लाभ महिलाओं को तभी मिलेगा जब महिलाओं के पास कार्ड होगा। महिला सम्मान योजना का कार्ड महिलाओं को तब दिया जाएगा जब महिलाओं का आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक भर दिया जाएगा उसके बाद महिलाओं को कार्ड वितरित किए जा रहे हैं यह कार्ड संभाल कर रखना होगा इसी कार्ड के माध्यम से महिलाओं को हर महीने पैसा बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
दिल्ली सरकार महिलाओं को देगी 2100 रुपए हर महीने
Mahila Samman Yojana Form Kaise Bhare: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के चलते केजरीवाल सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की शुरुआत कर दी है दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की शुरुआत कर दी है 23 दिसंबर 2024 से महिला सम्मान योजना में रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वयं इस योजना की शुरुआत दक्षिणी दिल्ली के किदवई नगर इलाके से की है।
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा है की महिला सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन फॉर्म आम आदमी पार्टी के सदस्य घर-घर जाकर महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसी के साथ दिल्ली की हर महिला जो 18 वर्ष से अधिक उम्र की हैं वह महिलाएं इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकती हैं।
इस योजना के लागू होने के साथ कई लोगों के मन में सवाल है क्या दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तभी महिला सम्मान योजना के अंतर्गत ₹2100 की राशि महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
(Mahila Samman Yojana Form Kaise Bhare) इन दो तरीके से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं
Mahila Samman Yojana Form Kaise Bhare: अब आपको बता दे महिला सम्मान योजना के अंतर्गत दो तरीके से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि महिला सम्मान योजना की रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से ऑफलाइन माध्यम से भरे जा रहे हैं। इस आवेदन फॉर्म भरने के लिए महिला से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। महिला सम्मान योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। सिर्फ ऑफलाइन माध्यम से इस योजना के अंतर्गत आवेदन दो तरीके से भरे जा सकते हैं।
Mahila Samman Yojana में आवेदन फॉर्म इन दो तरीकों से भर सकते हैं?
पहला तरीका – महिला सम्मान योजना में रजिस्ट्रेशन करने का पहला तरीका है महिला को अपने इलाके का विधायक या उसके कार्यकर्ता जब प्रचार के लिए आपके इलाके में आएंगे इस वक्त आपके घर पर ही इस योजना का फॉर्म आपसे भरवारा जाएगा।
दूसरा तरीका – दूसरा तरीका यह है कि आप अपने नजदीकी विधायक के दफ्तर जाकर इस योजना के लिए फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही आपके इलाके में इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप की लगाई जाएंगे जहां पर जाकर आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।
महिला सम्मान योजना का कार्ड बहुत जरूरी है
महिला सम्मान योजना में रजिस्ट्रेशन करने के बाद महिलाओं को कार्ड दिया जा रहा है। अगर आपके पास यह कार्ड नहीं रहेगा तब आपको पैसा नहीं मिलेगा। महिला सम्मान योजना के लिए आपका रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको महिला सम्मान योजना का कार्ड दिया जाएगा। इस कार्ड के बिना आप अपने अकाउंट में पैसा नहीं ले सकते हैं।
Mahila Samman Yojana का पैसा कैसे मिलेगा?
- महिला सम्मान योजना का पैसा महिलाओं के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजा जाएगा।
- आवेदन फॉर्म भरने वाली महिला के बैंक खाते में डीबीटी एक्टिव होना अनिवार्य है।
- महिला के पास बैंक खाता स्वयं का होना चाहिए और बैंक खाते के साथ आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।
Mahila Samman Yojana का पैसा कब से मिलना शुरू होगा?
अब बात कर लेते हैं महिला सम्मान योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने वाले महिलाओं को पैसा कब से मिलना शुरू होगा आपकी जानकारी के लिए बता दें दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जैसे ही महिलाओं के आवेदन फॉर्म भरना समाप्त हो जाएंगे उसके बाद महिलाओं को हर महीने ₹1000 की राशि दी जाएगी और विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद महिलाओं की राशि ₹1000 से बढ़ाकर ₹2100 हर महीने कर दी जाएगी। चुनाव के बाद महिलाओं को ₹2100 की राशि हर महीने डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगी यह राशि चुनाव के बाद तभी दी जाएगी जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेंगी।
FAQs – Mahila Samman Yojana Delhi से सम्बंधित प्रश्न उत्तर
महिला सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म कब से भरना शुरू होंगे?
23 दिसंबर 2024 से फॉर्म भरना शुरू हो चुके हैं।
महिला सम्मान योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए महिला की उम्र कितनी होनी चाहिए?
आवेदन करने वाली महिला की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
महिला सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने कितने रुपए मिलेंगे?
चुनाव से पहले ₹1000 हर महीने और चुनाव के बाद ₹2100 हर महीने महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे।
महिला सम्मान योजना का कार्ड कैसे प्राप्त होगा?
महिलाओं को दिल्ली महिला सम्मान योजना का कार्ड रजिस्ट्रेशन करने के बाद दिया जाएगा।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े | यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े | यहां क्लिक करें |
होम पेज पर जाएं | यहां क्लिक करें |