MP Scholarship Paisa Transfer : नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको छात्रवृत्ति की जानकारी देने वाले हैं। मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्टूडेंट जो छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं अपनी छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे हैं। उन सभी विद्यार्थियों के लिए सरकार की तरफ से बड़ी खुशखबरी आ रही है 14 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 332 करोड रुपए की राशि स्कॉलरशिप के तौर पर 60 लाख विद्यार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 60 लाख विद्यार्थियों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति का पैसा ट्रांसफर कर दिया है जो कि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा गया है। 332 करोड़ की राशि 60 लाख छात्रों के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है। कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक की विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का पैसा भेजा गया है।
MP Scholarship Portal 2025
योजना का नाम | छात्रवृत्ति योजना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | कक्षा 1 से 12वीं तक |
छात्रवृत्ति कब मिलेगी | 14 दिसंबर 2024 |
कुल लाभार्थी | 60 लाख स्टूडेंट्स |
MP Scholarship Paisa Transfer: 60 लाख स्टूडेंट्स को आज मिलेगी स्कॉलरशिप
मध्य प्रदेश में 60 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 332 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी छात्रों को स्कॉलरशिप राशि 14 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भेजी गई है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मऊगंज जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से छात्रवृत्ति राशि ट्रांसफर करेंगे। यह राशि विद्यार्थियों के सीधे बैंक खाते में जमा होगी।
इन छात्रवृत्ति योजना का पैसा हुआ ट्रांसफर
- समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन
- अनुसूचित जाति कल्याण
- जनजाति कल्याण
- विमुक्त घुमक्कड़
- अर्ध घुमक्कड़
- पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण
- सामाजिक न्याय विभाग।
समेकित छात्रवृत्ति योजना में शासकीय और अशासकीय स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 6 विभागों में करीब 20 प्रकार की स्कॉलरशिप राशि शिक्षा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होगी। समेकित छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों का नाम समग्र यूनिक आईडी के आधार पर स्कूल के कोड के साथ मेपिंग करके शिक्षा पोर्टल NIC के जरिए तैयार किया गया है। MP Scholarship Paisa Transfer हो चुका है छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्टेट्स चेक कर सकते हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग इन स्कीम के अन्तर्गत छात्रवृत्ति दे रहा है
- सामान्य निर्धन वर्ग स्कॉलरशिप
- सुदामा प्री-मेट्रिक स्कॉलरशिप
- स्वामी विवेकानंद पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप
- सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति
- पितृहीन कन्याओं की छात्रवृत्ति
- इकलौती बेटी की शिक्षा विकास छात्रवृत्ति
MP Scholarship Paisa Transfer ऐसे चेक करें स्टेट्स
- सबसे पहले शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://shikshaportal.mp.gov.in/Public/Students/Default.aspx पर जाएं।
- छात्रवृत्ति स्वीकृत होने की स्थिति जानें वाली लिंक पर क्लिक करें।
- 9 अंकों की समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें।
- शैक्षणिक वर्ष का चुनाव करें।
- कैप्चा कोड भरें।
- विद्यार्थी की छात्र छात्रवृत्ति सम्बंधित जानकारी देखें बटन पर क्लिक करें।
FAQs –
स्कॉलरशिप कैसे चेक करें मध्य प्रदेश?
स्कॉलरशिप चेक करने के लिए सबसे पहले shikshportal.mp.gov.in पर जाएं, इस वेबसाइट के होम पेज पर छात्रवृत्ति स्वीकृति होने की स्थिति जाने वाले लिंक पर क्लिक करें।
मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से 12वीं तक की छात्रवृत्ति कब आएगी?
मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा कक्षा 1 से 12वीं तक की विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि 14 दिसंबर 2024 को ट्रांसफर कर दी गई है।
मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से 12वीं तक की छात्रवृत्ति कौन सी वेबसाइट से चेक करें?
मध्य प्रदेश में स्कॉलरशिप राशि चेक करने के लिए शिक्षा पोर्टल विजिट करें।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े | यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े | यहां क्लिक करें |
होम पेज पर जाएं | यहां क्लिक करें |