Sambal Yojana Ka Paisa Transfer : संबल योजना का पैसा 10236 नागरिकों को हुआ ट्रांसफर, ऐसे चेक करें?

Sambal Yojana Ka Paisa Transfer : नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको संबल योजना के अंतर्गत मिलने वाला पैसा की जानकारी देने वाले हैं। ऐसे नागरिक जो मध्य प्रदेश के निवासी हैं और संबल कार्ड धारक हैं उन नागरिकों को कौन-कौन से लाभ सरकार के द्वारा दिए जा रहे हैं। इसकी जानकारी आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मध्य प्रदेश के संबल कार्ड धारकों को अनुग्रह सहायता राशि 4 दिसंबर 2024 को ट्रांसफर कर दी गई है। इस योजना का लाभ ऐसे नागरिकों को दिया जा रहा है जिनकी सामान्य स्थिति में मृत्यु हो गई है उनके परिवार को अनुग्रह सहायता राशि दी जा रही है।

Sambal Yojana Ka Paisa Transfer ऐसे चेक करें

असंगठित क्षेत्र के श्रमिक मजदूरों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की गई है।

संबल योजना कब शुरू की गई

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा राज्य के करोड़ों असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना प्रारंभ की गई है।

संबल योजना के लाभ

  • संबल कार्ड धारक महिलाओं को ₹16000 का लाभ गर्भावस्था के बाद दिया जाता है।
  • संबल कार्ड धारक व्यक्ति के बच्चों को फ्री शिक्षा दी जाती है।
  • अनुग्रह सहायता राशि सामान्य मृत्यु होने के उपरांत 2 लाख रुपए की राशि दी जाती है।

अपात्रता – :(अ) यदि मृतक श्रमिक की मृत्यु दिनांक को आयु 60 वर्ष से अधिक है तो आवेदक को अनुग्रह राशि की पात्रता नहीं होगी।
(ब) यदि मृतक श्रमिक की मृत्यु आत्महत्या या मादक द्रव्यों या जहरीले पदार्थों के सेवन की वजह से हुई है तो आवेदक को अनुग्रह राशि की पात्रता नहीं होगी ।
(स) राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) की कंडिका 6 (4) अंतर्गत वर्णित परिस्थितियों में मृत्यु होने पर संबल योजना अंतर्गत लाभ देय नहीं होगा इनमें अनुग्रह राशि RBC 6(4) के अंतर्गत ही देय होगी। राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) की कंडिका 6 (4) अंतर्गत वर्णित

परिस्थितिया:

  1. प्राकृतिक आपदा, तुफान, भूकंप, बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, भूस्खलन, आकाशीय बिजली गिरने, मकान या खलिहान में आग से,
  2. पानी में डूबने से
  3. बस के नदी या जलाशय में गिरने से
  4. नाव दुर्घटना से,
  5. सर्प, गुहेरा या अन्य जहरीले जन्तु के काटने से,

Sambal Yojana Ka Paisa Kab Milega?

आज यानी 4 दिसंबर 2024 को संबल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली अनुग्रह सहायता राशि 10236 मामलों में श्रमिकों के परिवारों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 225 करोड रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे।

बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक होना अनिवार्य है तभी संबल योजना का पैसा मिलेगा

यह राशि सिर्फ उन नागरिकों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी जिनके बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक है क्योंकि सरकार के द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से अनुग्रह सहायता राशि ट्रांसफर की जा रही है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव संबल हितग्राहियों के परिवार श्रमिकों के परिवार के बैंक खाते में अनुग्रह सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे। पहली बार आधार से लिंक बैंक खाते में श्रमिक परिवारों को सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संबल हितग्राहियों को पैसा किया ट्रांसफर

FAQs – Sambal Yojana से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

संबल योजना में आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

संबल योजना में आवेदन करने हेतु आधिकारिक पोर्टल sambal.mp.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

संबल योजना के पैसे कैसे चेक करें?

संबल योजना का पैसा सीधे डीबीटी के माध्यम ट्रांसफर किया जाता है आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबल हितग्राहियों का पैसा चेक कर सकते हैं।

संबल कार्ड से डिलीवरी में कितनी राशि मिलती है?

गर्भवती महिलाओं को प्रसव के बाद पंजीयन पर ₹16000 की राशि मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत दी जाती है।

व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ेयहां क्लिक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ेयहां क्लिक करें
होम पेज पर जाएंयहां क्लिक करें

अन्य लेख –

PM Vishwakarma Yojana Apply: सिर्फ 5% ब्याज दर पर मिलेगा 2 लाख का Loan, ऐसे करें आवेदन

Post Office FD Scheme: सिर्फ 5 लाख निवेश पर पाया तगड़ा रिटर्न और ब्याज दर, जाने इस अद्भुत स्कीम की पूरी जानकारी 

Leave a Comment