Ladli Behna Yojana Patra List 2025 : लाडली बहना योजना की पात्र सूची निकालने की जानकारी आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मिल जाएगी। मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा लाडली बहना योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹1250 की सहायता राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जा रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं का नाम पात्र सूची में होना अनिवार्य है। तभी हर महीने लाडली बहना योजना का लाभ मिलेगा।
Ladli Behna Yojana Patra List 2025
Ladli Behna Yojana Patra List में उन महिलाओं का नाम शामिल है जिन महिलाओं ने लाडली बहना योजना के प्रथम और द्वितीय चरण में आवेदन फार्म जमा किए थे। उन महिलाओं के नाम इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं अगर आपका नाम इस पात्र सूची में नहीं है। तब आपका आवेदन रिएक्ट कर दिया गया है। या फिर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है। पात्र सूची में नाम शामिल उन्हीं महिलाओं का किया गया है जिन्होंने लाडली बहना योजना का आवेदन फार्म जमा किया था, और उन्हें हर महीने लाभ 1250 रुपए का दिया जा रहा है।
Ladli Behna Yojana Patra List 2025 लाडली बहना योजना की लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?
लाडली बहना योजना की लिस्ट (Ladli Behna Yojana Patra List) में नाम चेक करने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की पात्र सूची में नाम चेक करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर अंतिम सूची वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- एक नया पेज ओपन होगा यहां पर आपको अंतिम सूची देखने हेतु अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी द्वारा सत्यापित करें।
- मोबाइल नंबर भर और कैप्चा दर्ज करें।
- ओटीपी प्राप्त करें बटन पर क्लिक करें।
- ओटीपी सत्यापित करें और आगे बढ़े।
- एक नया पेज ओपन होगा यहां आपके सामने आवेदन की स्थिति का विकल्प दिखाई देगा जिसमें आपको क्षेत्रवार पर क्लिक करें।
- जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत/जोन एवं ग्राम/वार्ड का चुनाव करें।
- अन्तिम सूची देखें बटन पर क्लिक करें।
Ladli Behna Yojana Patra List 2025: इस प्रकार आप लाडली बहना योजना की अंतिम सूची में नाम चेक कर सकते हैं। अगर आपका नाम अंतिम सूची में शामिल है तब आपको हर महीने लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1250 रुपए मिलते रहेंगे। और लाडली बहना योजना की पात्र सूची में नाम शामिल तभी होगा जब आपकी उम्र 21 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम है। अगर आपकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है तब आपका नाम लाडली बहना योजना की सूची से हटा दिया जाएगा।
लाडली बहना योजना दिसंबर महीने की किस्त कब आएगी?
आपकी जानकारी के लिए बता दें मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 18वीं किस्त की राशि 9 नवंबर 2024 को सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। अब लाडली बहना योजना की दिसंबर महीने की किस्त का इंतजार है। दिसंबर महीने में लाडली बहनों को 19वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि लाडली बहना योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को 5 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर के मध्य पात्र महिलाओं को लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1250 रुपए की राशि एक करोड़ 29 लाख लाडली बहनों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
Ladli Behna Yojana 19th Kist Date
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि हर महीने की 10 तारीख को सरकार के द्वारा प्राप्त महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है इसलिए लाडली बहना योजना की 19वीं किस्त की राशि 10 दिसंबर 2024 तक सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
लाडली बहना योजना की 19वीं किस्त में कितनी राशि भेजी जाएगी?
लाडली बहनों को 19वीं किस्त का इंतजार है और लाडली बहनें आस लगाए बैठी है की लाडली बहना योजना की राशि में बढ़ोतरी की जाए, लेकिन अभी तक इसको लेकर सरकार की तरफ से कोई सूचना जारी नहीं की गई है। नवंबर महीने की 9 तारीख को 18वीं किस्त की राशि के रूप में 1250 रुपए भेजे गए। 19वीं किस्त के रूप में लाडली बहनों को 1250 रुपए भेजे जाएंगे। अगर राशि में बढ़ोतरी की जाएगी तो हम आपको सूचित कर देंगे।
लाडली बहना योजना में नए आवेदन फॉर्म कब भरें जाएंगे?
मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा लाडली बहनों को बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं ने अभी तक आवेदन फॉर्म नहीं भर पाया है उन महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना के नए आवेदन फार्म शुरू किए जाएंगे। लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अभी तक तारीख की घोषणा नहीं की है। लाखों महिलाएं तीसरे चरण का इंतजार कर रही हैं अब देखना यह होगा कि दिसंबर महीने की कौन सी तारीख से आवेदन फॉर्म भरना शुरू किए जाएंगे।
FAQs – Ladli Behna Yojana Patra List से सम्बंधित प्रश्न उत्तर
लाडली बहना योजना की पात्र सूची कैसे निकालें?
लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम सूची पर क्लिक करके पात्र सूची निकाल सकते हैं।
लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?
लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट – cmladlibehna.pm.gov.in है।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में कितनी महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है?
मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 29 लाख 5 हजार 457 महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए का लाभ मिल रहा है।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े | यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े | यहां क्लिक करें |
होम पेज पर जाएं | यहां क्लिक करें |
Mujhe apna form fil karna hai